हरियाणा के पानीपत की रहने वाली 23 वर्षीय आरती की शादी सोनीपत के रहने वाले एक इंजीनियर से हुई थी। एक दिन जब वो नहाने के लिए बाथरूम में गई थी, तभी पति ने गीजर ऑफ कर दिया। इसके बाद उसने अपनी मां के साथ मिलकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ![](http://www.livehalchal.com/wp-content/uploads/2018/12/Capture-122.png)
![](http://www.livehalchal.com/wp-content/uploads/2018/12/Capture-122.png)
दरअसल, आरती का पति दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। आरती ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए हमेशा परेशान करते रहते हैं। वो 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह जब वो बाथरूम में नहाने के लिए गई थी तो पति ने गीजर बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की।
सिर्फ यही नहीं, उसने अपनी मां और एक अन्य महिला के साथ मिलकर आरती का गला दबाने की कोशिश की और बाद में उसपर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की।
मात्र 134 रुपए में भारत के इस इलाके में सेक्स करने के लिए मिल जाती हैं लड़कियां, जानकर हो जायेंगे हैरान
हालांकि किसी तरह आरती वहां से भागने में कामयाब रही और अपने मायके पानीपत पहुंच गई। वहां उसके माता-पिता ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पिता का कहना है कि मारपीट के दौरान ही आरती ने उन्हें फोन किया था। उनके फोन में आरती की चिल्लाते हुए रिकॉर्डिंग भी है।
आरती के पिता का कहना है कि इससे पहले भी कई बार आरती के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की है। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई है। हाल ही में पुलिस थाने में भी पंचायत हुई थी। आरती के पिता का आरोप है कि तब पुलिस ने दबाव डालकर समझौता करा दिया था।