बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, आज कई जिलों में बारिश के आसार

बदरीनाथ धाम के कपाट कल बंद हो जाएंगे। इससे पहले आज धाम में बर्फबारी हुई। धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। वहीं, कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 नवंबर से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 नवंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। 16 से 20 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इससे पहले नवंबर के दूसरे सप्ताह में बीती 10 नवंबर को दून में गर्मी ने दस साल बाद नया रिकॉर्ड बनाया था। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

खास बात यह है कि करीब दस साल बाद नवंबर में अधिकतम तापमान एक बार फिर इस स्तर पर पहुंचा था। इससे पहले दो नवंबर 2016 को भी दून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम के इस बदले मिजाज का असर केवल दिन के तापमान तक सीमित नहीं है, बल्कि रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

आमतौर पर नवंबर की शुरुआत से ही रातें ठंडी होने लगती हैं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाती है। इस बार रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं होने से सुबह-शाम भी ठंड का असर कम महसूस हो रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com