बजरंग दल की गुंडागर्दी, लड़की से मिलने पहुंचे लड़कों को जमकर पीटा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बार फिर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली है। यहां फेसबुक महिला मित्रों से मिलने आए दो युवकों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें करीब 10 लोग बुरी तरह से दो युवाओं को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। एएनआई की खबर के अनुसार घटना मुज्जफरनगर की है। वीडियो में बजरंग दल के कार्यकर्ता दोनों युवाओं के साथ अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं।

बजरंग दल की गुंडागर्दी, लड़की से मिलने पहुंचे लड़कों को जमकर पीटा

जिसमें एक व्यक्ति एक युवक को बुरी तरह से पीट रहा है व उसके कपड़े उतरा रहा है। वहीं कुर्ता पायजामा पहना हुआ एक शख्स बुरी तरह से दोनों युवाओं पर बैल्ट मार रहा है। वीडियो में दोनों युवाओं की रोने की आवाज भी साफ सुनी जा सकती है। हालांकि घटना के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो बजरंग के कार्यकर्ता व दो अन्य युवा शामिल थे। वहीं चारों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों इसपर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ट्विटर यूजर बिकरबावा लिखते हैं, ‘इस गुंडागर्दी के लिए कौन जिम्मेदार है। योगी या मोदी?’ अफसाना नाम से ट्विटर यूजर लिखती हैं, ‘इन्हें ये सब करने का अधिकार किसने दिया। रुक जाओ थम जाओ वरना ऐसे गिरोगे कि खाक में मिल जाओगे।’ हैप्पी गऊ डे लिखते हैं, ‘मुजफ्फरनगर में बजरंग दल विकास को पीटते हुए, नरेंद्र मोदी बने रहिए मौनमोदी।’

वहीं पंकज यादव लिखते हैं, ‘बजरंग दव वाले चलाएंगे उत्तर प्रदेश को।’ रुपेन शर्मा लिखते हैं, ‘इसका क्या सबूत है कि ये बजरंग दल वाले हैं। वीडियो देखिए इसमें वो विकास नाम के शख्स को मार रहे हैं।’

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com