भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। फरवरी में बीजेपी की सरकार बनने वाली है।

मोहल्ला बैठकों की शुरुआत मैं खुद करने वाला हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक भी वोटर ऐसा नहीं छूटे, जिसके पास मोदी की तस्वीर और कमल का निशान नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में 88 फीसद बूथों पर भाजपा चुनाव जीती है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की जनता आप और कांग्रेस से जवाब मांगे। केजरीवाल ने लोगों को झांसा दिया है। मगर, झांसा एक ही बार दिया जा सकता है, बार-बार नहीं। केजरीवाल बताएं कि उन्होंने पांच साल में क्या काम किया है। केजरीवाल ने काम शुरू किए हैं, खत्म नहीं किए हैं।
हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, तो केजरीवाल और कांग्रेस ने उसके सूबत मांगे। ट्रिपल तलाक को खत्म करने की बात का विरोध किया, अनुच्छेद 370 हटाया तो उसका विरोध किया, सीएए लाए तो उसका विरोध किया।
कह रहे हैं कि इससे कुछ लोगों की नागरिकता छिन जाएगी, जबकि यह कानून तो नागरिकता देने के लिए लाया गया है, न कि किसी की नागरिकता को छीनने के लिए।
जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगे। भारत तेरे टुकड़े होंगे हजार, इंशा अल्लाह-इंशा अल्लाह कहा गया। हमें उन लोगों को जेल में डालना चाहिए या नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए या नहीं।
अनुच्छेद 370 हटाना चाहिए या नहीं। कल ननकाना साहिब में क्या हुआ, यह सबने देखा। वहां धार्मिक आधार पर सताए गए सिख भाई-बहनों को नागरिकता देनी चाहिए या नहीं।
सीएए आने के बाद जिन लोगों ने दंगा किया, प्रियंका गांधी उनके साथ खड़ी हैं। उनके घर जाकर कह रही हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। राहुल और प्रियंका दंगा भड़का रहे हैं। उन लोगों को जवाब देने का समय आ गया है। दिल्ली में 20 साल से भाजपा की सरकार नहीं बनी है, इस बार इतना प्रचंड बहुमत दीजिए की वह कमी पूरी हो जाए। अपनी शक्ति का एहसास इस चुनाव में करवाइए
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal