गोली, बंदूक से डर नहीं लगता साहब चूहे से लगता है, शायद यही ये पुलिस वाला मानता है। आप सोच रहे होंगे कि हम मजाक कर रहे हैं पर ये है एकदम सच। आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जायेगे, जब आप को पता चलेगा कि एक पुलिस वाले भईया को एक चूहे ने दौड़ा लिया और वो वहां से ऐसे सरपट भागे जैसे चूहे से उनकी जान को खतरा है। नहीं यकीन तो देख लीजिए ये वीडियो जो एक पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी की फुटेज है, और जम कर वायरल हुई है।
दैय्या रे दैय्या बचाओ भईया
ये घटना सेंट पिट्सबर्ग की है। यहां एक पुलिस अधिकारी फुल वर्दी में अपने पुलिस स्टेशन के सारे विभागों के कमरों का ताला चेक कर रहा होता है। वह ताला लगाकर एक के बाद दूसरे कमरे में झांकता है। जैसे ही वह तीसरे कमरे के गेट पर पहुंचता है तो गली में उसके सामने से एक चूहा आ जाता है। चूहे को आता देख वह डर कर उछल जाता है। उसकी समझ में नहीं आता कि वो क्या करे। चूहे को देख वो डर के चलते अपने दोनो हाथ उठा कर भागना शुरु कर देता है और साइड में जाकर रूकता है। इसके बाद जब उसे लगता है कि चूहा वहां से चला गया होगा तो वो पीछे मुड़ कर देखता है। हालाकि तब तक चूहा वहां से जा चुका होता है, पर वो कई बार इस बाद को पक्का करता नजर आ रहा है।
देखे विडियो:-
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal