बृहस्पति ग्रह बृहस्पतिवार यानी 10 मई को पृथ्वी के सबसे अधिक नजदीक होगा। यूपीसीएसटी के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को दो दिन तक सूर्य, पृथ्वी और बृहस्पति तीनों एक ही रेखा में नजर आएंगे। पृथ्वी इन दो दिन सूर्य और बृहस्पति के ठीक बीच में होगी। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को बृहस्पति पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाएगा। इससे बृहस्पति सबसे बड़ा और चमकीला दिखाई देगा।

इसी खगोलीय घटना को आम लोगों को दिखाने के लिए इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला और यूपी एमेचर एस्ट्रोनोमर्स क्लब ने घंटाघर पार्क में शाम को 5:30 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया है। बृहस्पति इस बीच पृथ्वी से करीब 65.8 करोड़ किमी. दूरी पर होगा।
इस समय बृहस्पति पूरी तरह सूर्य से प्रकाशित होगा। इससे दूरदर्शी से देखने पर बड़ा और चमकीला एक साथ दिखाई देगा। खगोल के जानकारों के लिए फोटोग्राफी का यह सबसे बेहतर समय होगा। इस समय बृहस्पति के चंद्रमा भी कलाएं करते हुए पृथ्वी से दिखाई देंगे।
निशुल्क करें आकाश दर्शन
बृहस्पतिवार को घंटाघर पार्क से शाम 7:30 बजे से 10:30 बजे तक बृहस्पति के चंद्रमा गैलेलियन मूनस को भी देखा जा सकेगा। यह आकाश दर्शन निशुल्क होगा। बृहस्पति गृह का अपोजिशन पिछले साल सात अप्रैल को हुआ था। अब अगला अपोजिशन 10 जून 2019 को होगा।

स्कूलों में चलेंगी खगोल विज्ञान की कार्यशालाएं
इंदिरागांधी नक्षत्रशाला के प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि खगोल विज्ञान की जागरूकता के लिए स्कूलों के साथ विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। शुुरुआत सिटी इंटरनेशनल स्कूल से की जा रही है। यहां सात मई से 12 मई तक टीम खगोल विज्ञान के बारे में बच्चों को बताएगी। इस बीच सूर्य दर्शन कार्यक्रम, रात्रि आकाश दर्शन और खगोलीय घटनाओं पर निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, खगोलीय प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाती है। गर्मियों की छुट्टियों में यह कार्यशालाएं चलेंगी।