जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन का शुक्रवार सुबह टोक्यो के एक होटल में निधन हो गया। उनकी उम्र 101 साल की थी।

नाकासोन ने वर्ष 1982 से 1987 तक लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उन्हें अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के साथ अपने करीबी संबंधों के लिए जाना जाता था। उनकी मजबूत दोस्ती को रॉन-यासु के नाम से जाना जाता रहा है।
हाल के वर्षों में उन्होंने युद्ध-त्याग वाले यूएस ड्राफ्ट संविधान के संशोधन के लिए पैरवी की थी। इसके अलावा अपने जीवन में जापान के विकास के लिए काफी कार्य किए। वर्ष 1945 से 1952 तक चले अमेरिकी कब्जे की निंदा करते हुए उन्होंने एक उग्र राष्ट्रवादी के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, लेकिन 1980 के दशक तक वह अमेरिका के एक कट्टर सहयोगी थे, जो राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के साथ अपने मधुर संबंधों के लिए जाने जाते थे।
इस दौरान उन्होंने कई कार्य किए। खासकर रक्षा क्षेत्र में उन्होंने कार्य किए। उन्होंने वर्ष 1947 में एक सीट जीती, 28 साल की उम्र में संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य बने। बता दें कि वर्ष 1947 को भारत ब्रिटिश भार से आजाद हुआ था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal