भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के नौ लाख 68 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और इनमें छह लाख 12 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस के नौ लाख 68 हजार 876 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से तीन लाख 31 हजार 146 एक्टिव केस हैं और छह लाख 12 हजार 815 लोग संक्रमण से उबर गए हैं और 24 हजार 915 लोगों की मौत हो गई है। 63.24 फीसद मरीज संक्रमण से उबर गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 32,695 मामले सामने आए हैं और 606 लोगों की मौत हो गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के तीन लाख 26 हजार 826 सैंपल टेस्ट हुए हैं। देश में अब तक कुल एक करोड़ 27 लाख 39 हजार 490 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

गुजरात में अब तक 44,552 मामले सामने आए
गुजरात में अब तक 44,552 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 11,187 एक्टिव केस है। 31286 लोग संक्रमण से उबर गए हैं और 2079 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में अभी तक कोरोना के 47,253 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 27,859 एक्टिव केस है और 18,466 लोग ठीक हो गए हैं। 928 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में 41,383 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 14,628 एक्टिव केस है। 25,743 लोग ठीक हो गए हैं और 1,012 लोगों की मौत हो गई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal