पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाएगा पुदीना, ऐसे करें इस्तेमाल

गर्मियों में पुदीने का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में ठंडक का अहसास दिलाता है। कई स्किन प्रॉब्लम में भी लाभकारी है। पुदीना ना सिर्फ खाने की रौनक बढ़ाता है, बल्कि ये बीमारियों को भी दूर करता है। आज हम कुछ बीमारियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें पुदीने के सेवन से दूर किया जा सकता है।

पुदीने के सेवन के फायदे:

# पिंपल्स, रैशेज, घमौरी, खराश, जलन आदि में पुदीने में मौजूद एंटीसेप्टिक तत्वों की वजह से भी इसका इस्तेमाल नेचुरल क्लींजर के रूप में किया जाता है। 

# पुदीने की ताजा पत्तियों को पीसकर प्रभावित स्थान पर लगाने से स्किन प्रॉब्लम से आराम मिलता है। चेहरे पर निखार आता है। 

# गर्मियों में पेट में अपच और गैस की समस्या होने लगती है। पुदीने की पत्तियों को मिश्री के साथ महीन पीसकर खाने से पेट दर्द में आराम मिलता है।

# पुदीने की पत्तियों के साथ कालीमिर्च, हींग, जीरा व सेंधा नमक की चटनी बनाकर रोजाना खाने से बदहजमी की शिकायत दूर होती है। साथ ही भूख भी बढ़ती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com