आज हम आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। क्रिकेट का यह रिकॉर्ड केवल एक ही बल्लेबाज़ के नाम है जो आज तक नहीं टुटा है। और वो भी एक छक्के के रूप में यह रिकॉर्ड बना था। आज हम आपकों उस खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे है जिसने टेस्ट क्रिकेट की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था।
वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ही वो बल्लेबाज है। जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था। क्रिस गेल के अलावा क्रिकेट के 141 साल के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है। जिसने यह कारनामा किया हुआ है।आपकों बता दे, कि वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया था।
आप तो यह बात जानते ही है, कि क्रिस गेल को छक्के लगाने में महारत हासिल है। क्रिस गेल 90 टेस्ट मैच में कुल 78 छक्के लगा चुके है। वही क्रिस गेल 318 वनडे मैचों में 217 छक्के लगा चुके है। क्रिस गेल ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी 46 छक्के लगाये हुए है। वही वह आईपीएल के 159 मैचों में कुल 156 छक्के लगा चुके है।
क्रिस गेल का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड रहा है। क्रिस गेल ने आईपीएल के कुल 101 मैच खेले हुए है। जिसमे क्रिस गेल ने 41.2 की शानदार औसत व 151.21 के स्ट्राइक रेट से 3626 रन बनाये हुए है। क्रिस गेल ने आईपीएल में 21 अर्धशतक व 5 शतक लगाये हुए है। आईपीएल 2018 में क्रिस गेल किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal