जाने माने कथकली नर्तक गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर का सोमवार सुबह कोइलांडी के चेलिया में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 105 वर्ष के थे। नायर को कथकली नृत्य विधा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए 2017 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति उनका जुनून अद्भुत था। उन्होंने हमारे शास्त्रीय नृत्यों में आगामी प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए असाधारण प्रयास किए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
