प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर का सबौर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा जबकि, पटना का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मंगलवार को पटना सहित छह जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार सात दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में विशेष बदलाव की स्थिति नहीं रहेगी। प्रदेश के ज्यादातर भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal