बिहार में बुधवार सुबह से ही भारी ठंड का असर दिख रहा है। राज्य के कई जिलों में शीतलहर महसूस हो रही है। पटना-गया समेत 14 शहरों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में गया के न्यूनतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन में गया का यह सबसे न्यूनतम तापमान है। राज्य के 14 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया। राजधानी पटना समेत कई शहरों में घने कोहरे की वजह से सुबह 10.30 बजे तक भी धूप के दर्शन नहीं हुए।

राजधानी पटना में 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान नीचे आया है। रेल और विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। आधा दर्जन ट्रेनें और फ्लाइट लेट हो चुके हैं। गया 5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बुधवार को राज्य में सबसे ठंडी जगह बन गया है। इसके बाद सबौर में 6 डिग्री, सीतामढ़ी में 7.2 डिग्री, बांका में 7.5 डिग्री, औरंगाबाद में 7.9 डिग्री, रोहतास में 8 डिग्री, अररिया में 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज हुआ है।
इन शहरों में गिरा पारा
बीते 24 घंटे के भीतर रोहतास में 6.5 डिग्री, गया में 6.1 डिग्री, बांका में 5.3 डिग्री, सबौर में 5 डिग्री, औरंगाबाद में 5.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 4.1 डिग्री और शेखपुरा में 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
अभी और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में बुधवार से ठंड में और बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले 48 घंटों के भीतर राज्यभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का साया रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal