नीट यूजी राउंड 3 काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 29 सितंबर 2025 से स्टार्ट हो रही है। जो छात्र पहले दो चरणों की काउंसिलिंग में भाग ले चुके हैं और उन्हें सीट अलॉट नहीं हुई है अब वे 3rd राउंड की काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 5 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।
इन डेट्स में कर सकेंगे सीट च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग
नीट यूजी काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन के साथ ही स्टूडेंट्स को च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग करना होगा। सीट च्वाइस फिलिंग 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक एवं च्वाइस लॉकिंग 5 अक्टूबर तक की जा सकती है।
NEET UG Counselling 2025 Round-3 Dates
| रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि | 29 सितंबर 2025 (दोपहर 12 बजे से) |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 05 अक्टूबर 2025 (अपरान्ह 03 बजे तक) |
| च्वाइस फिलिंग की डेट | 30 सितंबर से 05 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11:55 PM तक) |
| च्वाइस लॉकिंग की तिथि | 5 अक्टूबर 2025 (4 बजे से रात्रि 11:55 PM तक) |
| राउंड 3 के लिए सीट प्रॉसेसिंग | 6 से 7 अक्टूबर 2025 |
| राउंड 3 रिजल्ट जारी होने की तिथि | 8 अक्टूबर 2025 |
| राउंड 3 रिपोर्टिंग की तिथि | 9 से 17 अक्टूबर 2025 |
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
नीट यूजी दूसरे राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब आवश्यक जानकारी को दर्ज करके अपने अकाउंट को लॉगिन करें।
अकाउंट लॉगिन करने के बाद निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal