दरअसल, साल 2020 के शुरूआती दिनों में ही शनि अपनी राशि बदलेंगे। शनि 24 जनवरी 2020 को धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन से साल 2020 में तीन राशियों से शनि की अशुभ छाया हट जाएगी। इनके हटते ही यह तीन राशियों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही कई तरह की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वह राशियां।

वृश्चिक राशि
शनि के मकर राशि में जाने से वृश्चिक राशि वालों पर अब शनि की टेढ़ी नजर नहीं रहेगी। साल 2020 में उन्हें कई सुखद समाचार मिलेगा। दरअसल, वृश्चिक राशि के लोग साढ़े सात साल से बहुत परेशान थे। विशेष रूप से सेहत, पैसे को लेकर बहुत परेशान थे। शनि देव की साढ़े साती से हटने के बाद उन्हें बहुत राहत मिलेगी।
वृषभ राशि
शनि के मकर राशि में जाने से इस रााशि से शनि की ढैय्या का असर बिल्कुल खत्म हो जाएगा। वृषभ राशि के लोग मानसिक रूप से बहुत परेशान थे। बीते ढाई सालों में उन्हें सेहत और पैसे के मामले पर बहुत घाटा हुआ। लेकिन अब उन्हें भी काफी राहत मिलेगी।
कन्या राशि
इस राशि पर से शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी। इस वजह से तमाम तरह की परेशानियों से इन्हें निजात मिल जाएगी। विशेष रूप से पैसे की हानि से इस राशि के लोग बहुत परेशान थे। इनके कर्जे आदि की समस्या से भी इन्हें राहत मिलेगी।
धनु राशि
शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए लगभग ढाई साल का समय लेते हैं। साल 2020 में शनि धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में धनु राशि वालों से दूसरे चरण की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और तीसरी चरण साढ़ेसाती यानी उतरती साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। इससे धनु राशि वालों की पहले की मुकाबले से उनके जीवन में परेशानियां कम होती चली जाएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal