नए साल 2021 को आने में कुछ ही घंटे शेष हैं। ऐसे में आज हम नए साल के आने के पहले आपको बताने जा रहे हैं राशि अनुसार कौन से उपाय आपके लिए शुभ होगा।

मेष राशि-
केले के पेड़ की पूजा करें।
पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें।
वृषभ राशि-
भैरव मंदिर में शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
बृहस्पतिवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें।
मिथुन राशि-
सोते समय अपने सिरहाने गिलास में पानी भरकर रखें।
पक्षियों को सात तरह के अनाज खिलाएं।
सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें।
कर्क राशि-
अपने माथे पर केसरिया तिलक लगाएं।
काले और गोरे कुत्तों को रोटी खिलाएं।
शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह राशि-
मन को शांत रखें।
पीली मिठाई दान करें।
जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करें।
कन्या राशि-
अपने कार्यस्थल पर पीले रंग की कोई वस्तु अवश्य रखें।
शुभ काम के लिए जाते समय अपनी जेब में पीले रंग का फूल रखें।
तुला राशि-
शनिवार के दिन काली मंदिर में नारियल का दान करें।
भूरे कुत्तों को खाना खिलाएं।
वृश्चिक राशि-
अपने माथे पर कुमकुम का तिलक लगाएं।
हनुमान मंदिर में मीठी या लाल वस्तु या धार्मिक पुस्तक दान करें।
धनु राशि-
यात्रा करते समय अपनी जेब में लाल रंग का फूल रखें।
छोटे गरीब बच्चों को मौसमी फल बांटें।
मकर राशि-
सोमवार को विशेष तौर पर सफेद कपड़े पहनें।
काले कुत्ते को दूध पिलाएं।
माथे और गले पर चंदन का तिलक लगाएं।
कुंभ राशि-
शुक्रवार को तुलसी में गंगाजल चढ़ाएं
गुरुवार के दिन बच्चों को केले का दान करें।
सुंदरकांड का सायंकाल पाठ करें।
मीन राशि-
नहाते समय पानी में चुटकी भर हल्दी डाल दें।
अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal