देश में कोविड-19 की दूसरी लहर में न्‍यूजीलैंड ने भारतीयों के आने पर 11 से 28 अप्रैल तक लगाई पाबंदी

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने दूसरें देशों को भी टेंशन में डाल दिया है। कोरोना के बाढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने भारत से आ रहे लोगों की एंट्री पर  अस्थायी रूप रोक लगा दी है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अडर्न ने 11 से 28 अप्रैल तक भारत से आने वाले सभी यात्रियों की एंट्री पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा अडर्न ने अपने देश के नागरिकों के भी भारत से वापस आने पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है।

स्थानीय मीडिया के मुताबकि न्यूजीलैंड में मिले कोरोना वायरस के 23 नए मामलों में से 17 भारत से आए थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध रविवार (11 अप्रैल) से शुरू होगा और 28 अप्रैल तक लागू रहेगा। देश में कोरोना वायरस के अब तक 2,531 मामले दर्ज किए गए हैं।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा ने कहा कि सरकार अन्य कोविड-19 हॉट स्पॉट देशों से आए लोगों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यह एक स्थायी व्यवस्था नहीं है, बल्कि एक अस्थायी उपाय है। जिससे कोरोना के मामलों को कम करने में मदद मिलेगी।

वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना महामारी के नए मामलों में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। देश में अब तक 1.28 करोड़ मामले सामने आए हैं। देश का सक्रिय मामले 8,43,000 से अधिक पहुंच गए हैं और दैनिक सकारात्मकता दर लगातार बढ़ रही है। बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी गुरूवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com