भारतीय रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़ा नेटवर्क हैंं। हर साल इस क्षेत्र में हजारों पदों पर भर्ती निकलती हैं। अभी तक आपने भी देखा होगा कि रेलवे स्टेशन पर अधिकतर मेल कर्मचारी ही नज़र आते है लेकिन आज आपको ऐसे रेलवे स्टेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। जी हां, वो रेलवे स्टेशन जिन्हें सिर्फ महिलाएं ही चलाती हैं।
* माटुंगा रेलवे स्टेशन – यह भारतीय रेल का पहला रेलवे स्टेशन है जिसे महिलाओं द्वारा संचालित किया जाता है। यह स्टेशन मुंबई उपनगर के माटुंगा का है। यह स्टेशन 2017 से महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा हैं। यहां पर वर्तमान में कुल 41 महिला कर्मचारी हैं।
* गांधी नगर रेलवे स्टेशन – यह देश का प्रमुख दूसरा रेलवे स्टेशन है जिसे महिला कर्मचारी बनाती हैं। यहां पर करीब 40 महिला कर्मचारी है। यह स्टेशन जयपुर के गांधीनगर का रेलवे स्टेशन हैं। इस स्टेशन से करीब 7000 हजार यात्री यात्रा करते हैं
* अजनी रेलवे स्टेशन – यह देश का तीसरा रेलवे स्टेशन है जिसे केवल महिला कर्मचारी संचालित करती है। इस स्टेशन से करीब 6000 यात्री आवाजाही करते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal