कहते हैं कि पेड़ पौधों में भी जान होती है। अक्सर हम इस बात की अनदेखी भी कर देते हैं। लेकिन अगर किसी पेड़ को काटने पर खून निकलने लगे, तो आप बेशक डर जाएंगे क्योंकि अमूमन ऐसा होता नहीं हैं। जी हां, दक्षिण अफ्रीका मे पाएं जाने वाला यह वृक्ष न तो चमत्कारिक है और न रहस्यमयी। हां, ये पेड़ विचित्र जरूर है। इनकी विचित्रता के कारण ही ये विश्व प्रसिद्ध हैं। और इसकी प्रसिद्धी का कारण है इसके अंदर से निकलने वाला लाल खून।

इन पेड़ों को जब भी काटा जाता है तो इनमें से खून बहने लगता है। इस नजारे को देखने बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं।स्थानीय लोग इसे जादुई पेड़ मानते है क्योंकि इंसान के खून में होने वाली बीमारियां इस पेड़ के खून से ठीक हो जाती है। हालांकि स्थानीय लोग पेड़ के रंग का इस्तेमाल अपनी चीजों को रंगने के लिए करते हैं, जबकि कुछ लोग इसे जादुई रंग भी कहते हैं।

Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal