दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम…

जहां बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहा। सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास कराया। वहीं, गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबादी देखी गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबादी देखी गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से दिल्ली एनसीआर में मौसम गर्म होने लगा था, ऐसे में आज हुई बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक ला दी है।

इससे पहले मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में गुरुवार के लिए आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई थी। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया था। इसके चलते सुबह व शाम ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो 2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

गाजियाबाद में बूंदाबांदी, 4 डिग्री लुढ़का पारा
गाजियाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री नीचे आकर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह करीब 7:45 बजे गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जिसके बाद गर्मी महसूस हुई। रात में भी लोगों को सर्दी का एहसास नहीं हुआ।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबादी भी हो सकती है। तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। उधर, बूंदाबांदी होने के बाद किसनेों ने भी राहत की सांस ली है। गेहूं की फसल के लिए यह बूंदाबांदी फायदेमंद बताई जा रही है।

बुधवार को सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास कराया
इधर, दिल्ली में बुधवार को आसमान साफ रहा। सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास कराया। सुबह के समय हल्की ठंड रही, जबकि शाम को लोगों को ठंड का कम अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में हवा में आर्द्रता का स्तर 86 और 39 फीसदी रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 31.0 व लोधी रोड और पालम में 30.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, रिज व लोधी रोड में अन्य केंद्र के मुताबिक न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। यहां तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। आया नगर 15.8 और पालम में 17.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com