भारत ने कोरोना टीकाकरण में जारी है। देश में मात्र 63 दिनों में 4 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 64वें दिन शनिवार को लाभार्थियों को वैक्सीन की कुल 16.12 लाख खुराकें दी गईं। इनको मिलाकर अब तक देशभर में लाभार्थियों को 4.36 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह आंक़़डा शाम सात बजे तक का है, देर रात तक आखिरी रिपोर्ट तैयार होने पर इसमें बढ़ोत्तरी हो सकती है।

मंत्रालय के मुताबिक टीका लगवाने वालों में 77.63 लाख स्वास्थ्यकर्मी ([पहली डोज)], 48.51 लाख स्वास्थ्यकर्मी ([दूसरी डोज)], 80.49 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स ([पहली डोज)], 25.41 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स ([दूसरी डोज)] शामिल हैं। इनके अलावा लाभार्थियों में 60 साल से अधिक उम्र के 1.69 करो़़ड और 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 35.11 लाख लोग भी शामिल हैं।
मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को दी गई 16.12 खुराकों में 14.41 लाख लाभार्थियों को पहली और 1.71 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी खुराकें शामिल हैं।
देश में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
इस बीच देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। देश के आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आठ राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में संक्रमण का ग्राफ ऊपर की तरफ जा रहा है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले तीन दिनों में ही एक लाख से अधिक संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को जहां 40,953 नए मामले मिले, शुक्रवार को 39,726 और गुरुवार को 35,871 नए मामले सामने आए थे।
नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन
नागपुर में 31 मार्च तक कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। पहले 21 मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। इसके अलावा मध्य प्रदेश के तीन शहरो- भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 21 मार्च को एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा पंजाब, गुजरात के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal