महेंद्रसिंह धोनी दुनिया के किसी भी मैदान पर खेलें, प्रशंसक उनकी हौसलाअफजाई करने मैदान पर पहुंच ही जाते हैं। ऐसा ही वाकया रविवार को हेमिल्टन में सामने आया। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एक भारतीय प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान में घुस गया। वह सीधे विकेटकीपिंग कर रहे धोनी के करीब पहुंच गया।
प्रशंसक ने घुटने के बल बैठकर अपने कुर्ते से धोनी के दोनों जूते (पैर) पोछे। इस दौरान धोनी का ध्यान प्रशंसक के बजाय उस तिरंगे की ओर गया, जिसे अपने हाथ में रखकर वह उनके पैर छू रहा था।
इस बीच जब तिरंगा जमीन को छूने लगा, तो धोनी ने उसके हाथ से तिरंगा लेकर अपने पास रख लिया और उस भावुक प्रशंसक को वहां से जल्दी लौटने को कहा। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उस प्रशंसक को वहां से ले गए।
हेलमेट पर नहीं लगवाते तिरंगा
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal