आजकल इंसान अपने व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण कई बिमारियों से घिर जाता है। लेमन बाम पुदीने की प्रजाति का एक पौधा होता है। जिसे कुछ लोग नींबू बाम के नाम से भी जानते हैं। आयुर्वेद में इसे जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेमन बाम की पत्तियां बहुत ही फायदेमंद होती है।

लेमन बाम के फायदे:
एक रिसर्च के अनुसार लेमन बाम से निकाले गए रस का इस्तेमाल करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में सहायक होता है।
थायराइड के मरीजों के लिए भी लेमन बाम बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना लेमन बाम का जूस पीने से थायराइड कंट्रोल में रहता है।
अगर आपकी इम्यूनिटी पावर कमजोर है तो आपका शरीर वायरस जैसे- जुखाम और बुखार के इन्फेक्शन की चपेट में आ सकता है। लेमन बाम शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal