आंवला से होने वाले फायदों के बारे में आपने खूब सुना होगा। इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी परेशानियों में आवंला किसी रामबाण से कम नहीं है। विटामिन सी, आयरन, और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आंवला आयरन की कमी, एनीमिया या कम हीमोग्लोबिन जैसी कई समस्याओं में बेहद कारगर है। आज हम आपको आंवला से होने वाले कई खास फायदों के बारे में बताएंगे।

आंवला के सेवन से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे कई बिमारियां दूर रहती हैं। इसे खाने से सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट के इंफ्केशन से राहत मिलती है।
आंवला में फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है। यह हमारे शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगार होता है।
आंवला का सेवन आंखों के लिए भी बेहद गुणकारी है। मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस या कमजोर नजर वालों के लिए आंवाला बेहद फायदेमंद है। यह आंखों की रोशनी बढाता है।
डायबिटीज यानी शुगर के मरीजों के लिए भी आंवला बेहद फायदेमंद है। आंवले में पाए जाने वाला क्रोमियम रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है। इन्हीं गुणों के कारण डायबिटीज के मरीजों को आंवला खाने की सलाह दी जाती है।
आंवला में खून को साफ करने के गुण होते हैं। इसका सेवन त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा है। आंवला चेहरे को साफ कर निखार लाता है।
सर्दियों में अक्सर डैंड्रफ यानी रुसी की समस्या हो जाती है। इस समस्या से निजात के लिए अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करें। आंवला के सेवन से बालों और त्वचा की गुणवत्ता में सुधार आता है।
आंवला की मदद से एसिडिटी और पाचन की समस्या भी ठीक की जा सकती है। जिन लोगों को पेट में अल्सर की समस्या है वो भी आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal