टीम इंडिया रच सकती है 3 इतिहास, न्‍यूजीलैंड की नजरें पहली ट्रॉफी पर

टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम 1-2 नहीं पूरे 3 इतिहास रच सकती है। वहीं न्‍यूजीलैंड टीम की नजरें पहली बार ट्रॉफी जीतने पर होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 बजे होगा।

तीसरे बार चैंपियन बनेगी
सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी वाली टीम की नजरें रविवार को ट्रॉफी जीतने पर होगी। अगर टीम इंडिया खिताब अपने नाम करती है तो टी20 विश्‍व कप में 3 बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन जाएगी। भारतीय टीम ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी और 2024 में रोहित शर्मा की कप्‍तान में टी20 विश्‍व कप खिताब जीता था।

अब तक इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज टीम ने 2-2 बार खिताब पर कब्‍जा जमाया है। कीवी टीम 2021 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऑस्‍ट्रेलिया ने उनका खिताब जीतने का सपना चूर कर दिया था। कीवी टीम के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत से मिली हार का बदला लेने का मौका भी है।

भारत बना सकता 2 और इतिहास
इतना ही नहीं टीम इंडिया के पास बैक टू बैक ट्रॉफी उठाने का मौका है।
अब तक कोई भी टीम टी20 विश्‍व कप में खिताब का बचाव नहीं कर पाई है।
किसी भी मेजबान टीम ने अब तक खिताब नहीं जीता है।
टी20 विश्‍व कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्‍त मेजबानी में खेला जा रहा है।
श्रीलंका टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com