जींद में काफी हंगामे के बीच हुई मतगणना में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। शुरूआत में जननायक पार्टी (जेजेपी) के दिग्विजय चौटाला और भाजपा के मध्य कड़ी टक्कर चल रही थी लेकिन अंत में भाजपा के कृष्ण मिड्ढा ने सबको पछाड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज कर ली है, भाजपा के लिए ये जीत कई मायनों में अहम् मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रयाशी ने लगभग 16 हज़ार वोटों से जीत दर्ज की है।

कांग्रेस ने इस सीट से अपनी पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को मैदान में उतारा था। रामगढ़ और जींद दोनों सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष नजर आ रहा था। हालांकि, चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि, लोगों का सत्तारूढ़ दल पर भरोसा है। वहीं, जींद में पहली बार लोगों ने भाजपा की ओर से कृष्ण मिड्ढा को विधायक चुना है। यहां कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे स्थान पर रहे। इनेलो के दो फाड़ होने के बाद बनी जननायक जनता पार्टी ने जोरदार वापसी की और दिग्विजय चौटाला दूसरे नंबर पर रहे।
जींद में भाजपा की जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जींद में भाजपा की जीत में इनेलो और कांग्रेस की मिलीभगत है। आपको बता दें कि चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जेजेपी को अपना समर्थन दिया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal