भारतीय समाज में महिलाओं को आने वाले पीरियड्स एक ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में लोग बात करने से डरते हैं या हिचकते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं विश्व के कई देशों में पीरियड्स को लेकर ऐसी ही मान्यताएं हैं। एक देश में तो पीरियड्स के खून से मुंह धोने का भी रिवाज़ है। आज हम आपको ऐसे ही कई देशों में पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाज बताने जा रहे हैं।
भारत : पीरियड्स आने पर महिलाएं किचेन में नहीं जा सकती, खाना नहीं बना सकतीं, बड़े-बुजुर्गों को छू भी नहीं सकती, वो अचार नहीं छू सकती, मंदिर जाने और पूजा-पाठ करने की भी मनाही होती है।
फिलीपींस : यहां लड़कियों को जब पहली बार पीरियड्स आते हैं, तो वो उस खून से अपने चेहरे को धोती हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से चेहरा साफ होता है।
साउथ अफ्रीका : यहां पहली बार पीरियड्स आने पर बकरी काटने और लड़कियों को सूर्यास्त तक चादर से सिर ढक कर रहना होता है।
अफगानिस्तान : यहां महिलाएं पीरियड्स के दौरान नहा नहीं सकती। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान नहाने से वो बांझ हो जाएंगी।
नेपाल : यहां पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मंदिर जाने की मनाही होती है। इस दौरान वो अशुद्ध मानी जाती हैं।
पोलैंड : यहां का सबसे अजीबोगरीब नियम यह है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स नहीं करना चाहिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal