राजपथ पर एनसीसी का दस्ता मार्च कर रहा है। इसका नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर रंजीत सिंह गुर्जर कर रहे हैं। यह विश्व के सबसे युवा संगठनों में से एक है। दस्ते में 100 कैडेट शामिल हैं।

राजपथ पर सीमा सुरक्षा बल का ऊंट सवार दस्ता मार्च कर रहा है। सभी जवानों की एक जैसी मूंछे हैं और सभी जवान छह फीट से ऊंचे हैं।
भारतीय नौसेना के नेवल ब्रास बैंड ने गीत ‘जय भारती’ की धुन पर राजपथ पर मार्च किया। इसका नेतृत्व मास्टर चीफ पेट्टी ऑफिसर (संगीतकार) सुमेश राजन ने किया।
कैप्टन विभोर गुलाटी के नेतृत्व में 841 रॉकेट रेजिमेंट (पिनाका) के पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम ने मार्च किया। 214 मिमी पिनाका एमबीआरएल दुनिया के सबसे उन्नत रॉकेट सिस्टम में से एक है। पूरी तरह से स्वचालित प्रणाली, यह बड़े क्षेत्र में कम समय के अंदर गोलाबारी पहुंचा सकता है।
भारतीय सेना का मुख्य युद्धक टैंक, टी-90 भीष्म ने राजपथ पर मार्च की। इसकी कमान 54 आर्मर्ड रेजिमेंट के कैप्टन करणवीर सिंह भंगू के हाथ में है।
शिल्का हथियार प्रणाली का दस्ता। लो एयर डिफेंस में टारगेट को साधने में सक्षम है। इसका नेतृत्व प्रीती चौधरी कर रही हैं। वह गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली सेना की एकमात्र महिला कमांडर हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal