गोहद में मकान गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान गिरने की घटना वार्ड क्रमांक 2 के नत्थूपुरा में हुई। मकान ग्यासीराम सिंह कुशवाहा का है। हादसा बारिश की वजह से हुआ।
बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से मकान कमजोर हो गया था और आज सुबह 7:00 बजे वह भरभरा कर गिर गया। मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा पहली मंजिल के छज्जे पर गिर गया, जिससे मकान में सो रहे ग्यासीराम सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी घायल हो गए। ग्यासीराम सिंह कुशवाहा को गंभीर चोट लगने की वजह से उनको ग्वालियर रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष भीकम कौशल और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal