गुजरात से भिड़ंत से पहले डरा रहे Virat Kohli के प्लेऑफ आंकड़े,आरसीबी फैंस की बढ़ी टेंशन

पिछले सीजन में पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद वो चेहरे पर मुस्कान, खुशी और विराट कोहली के ट्रॉफी को पकड़ने वाले पल आरसीबी फैंस के दिलों और दिमाग में आज भी ताजा है। अब आरसीबी की टीम एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उनकी नजरें होगी कि वो बैक-टू-बैक आईपीएल का खिताब जीते। 

मौजूदा सीजन में 14 मैचों में से 9 मैच में जीत हासिल करने और 18 अंक के साथ +0.078 नेट रन रेट के साथ आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

आरसीबी की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा हाथ विराट कोहली का रहा, जो मौजूदा सीजन में बल्ले से शानदार फॉर्म में रहे और उनसे उम्मीद होगी कि वो प्लेऑफ में भी उसी मोमेंटम को बरकरार रखें। आज आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से क्वालिफायर-1 मैच में धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में होना है, लेकिन इस मैच से पहले एक स्टैट जो आरसीबी फैंस को परेशान कर रहा है, वो है प्लेऑफ में कोहली के आंकड़े।

Virat Kohli के प्लेऑफ रिकॉर्ड्स डरा रहे

दरअसल, अपने आईपीएल करियर में 281 मैच खेलने वाले विराट कोहली ने प्लेऑफ में आरसीबी के लिए 16 मैच खेले है और उन्होंने 25 की औसत से 357 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121.42 का रहा है। उनके नाम प्लेऑफ मैचों में दो अर्धशतक और ए डक भी शामिल है।

कोहली आईपीएल के पहले सीजन 2008 से आरसीबी का हिस्सा है और अभी तक वो इसी टीम के लिए आईपीएल में खेलते हैं। 2008 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं करने के बाद आरसीबी की टीम ने पहली बार 2009 में प्लेऑप का टिकट कटाया था, जब उन्होंने सीएसके को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन डेक्कन चार्जर्स से खिताब मैच में उन्हें हार मिली थी। 

अब आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मैच में गुजरात टाइटंस से खिलाफ मैच में विराट कोहली पर एक बार फिर सबकी नजरें होने वाली है। आइए एक नजर डालते है आईपीएल प्लेऑफ में कोहली के आंकड़ो पर।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com