नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का केवल आम नागरिक ही नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियां भी विरोध कर रही हैं। ज्यादार विपक्षी पार्टियों का कहना है कि यह संविधान का उल्लंघन है।

कांग्रेस ने खासतौर से इसे लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी बीच राजस्थान की रामगंज मंडी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को विवादित बयान दिया है। विधायक ने उन्हें देश का दुश्मन बताया है।
भाजपा विधायक ने कहा, ‘उन्हें देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। यदि वह पाकिस्तान को चाहते हैं तो वहां चले जाएं। यदि उन्हें बांग्लादेश पसंद है तो वहां चले जाएं। यदि दोनों देश उन्हें नहीं चाहते तो वह हिंद महासागर में डूब सकते हैं।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal