शुक्रवार रात को एक पाकिस्तानी नागरिक गलती से भारतीय सीमा में घुस गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को वापस पाक रेंजर्स को सौंप दिया बीएसएफ के इस कदम की पाकिस्तान रेंजर्स ने सराहना की।
बीएसएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक शुक्रवार को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीम में घुस गया था। कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक जांच शुरू की गई।
शुरुआती जांच में पाया कि व्यक्ति गलती से और बिना किसी इरादे के सीमा पार कर गया था। जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया गया। नियमानुसार व्यक्ति की पहचान की गई। जिसके बाद अधिकारियों ने उसे वापस सौंपने का फैसला किया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal