कोरोना वायरस के कारण विदेश में फंसे 6,50,000 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी। ट्विटर पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सरकार विदेश में फंसे उन भारतीयों की वापसी के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी है जो वापस आना चाहते हैं। इस प्रयास में वंदे भारत मिशन की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा है कि दुनिया में लगातार स्थिति सुधर रही है और अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संचालन में आ रहे हैं। वंदे भारत मिशन का समय-समय पर विस्तार किया गया है।
हम हर भारतीय को वापस लाने में जुटे हैं। सभी से समझदारी और धैर्य बरतने का आग्रह है। सभी को लाया जाएगा। विदेशों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन चलाया है। सात मई को इसकी शुरुआत हुई थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal