दिल्ली कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद और संयोजक चतर सिंह ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने दिल्ली में चुनाव अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के लिए सभी मोर्चो पर रणनीति तैयार कर ली है। पहले चरण में 2 से 6 जनवरी तक कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा और AAP की जन विरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।
कांग्रेस के 15 साल के शासन काल में हुई उपलब्धियों को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जिला व ब्लॉक स्तर पर चुनाव अभियान समितियों का गठन किया जा रहा है। पार्टी स्थानीय प्रचार माध्यमों व सोशल मीडिया पर भी विशेष ध्यान देगी।
प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आजाद ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी बड़े पैमाने पर दिल्ली में रोड शो व रैलियों का आयोजन भी करेगी।
इसमें केंद्र और दिल्ली सरकार की नीतियों को जनता को बताएंगे । साथ ही बताएंगे कि पांच साल में किस तरह से दिल्ली को केजरीवाल सरकार ने विकास की पटरी से नीचे उतार दिया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा भी दिल्ली के चुनाव प्रचार में हिस्सेदारी करेंगे। इसके लिए बाकायदा समय निर्धारित किया जा रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal