कार्डिफ वनडे में भारत की हार के सबसे बड़े ‘गुनहगार’, इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया

इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ सीरीज में इंग्लैंड ने बराबरी कर ली है। अब तीसरा मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जो सीरीज का निर्णायक मैच होगा। दूसरे मैच में भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप रही 233 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया 44 ओवरों में ऑलआउट हो गई।

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 233 रन बनाए थे, जिसे इंग्लैंड ने 44.1 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन-से खिलाड़ी हैं, जिनकी वजह से भारत को दूसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

भारत की हार के 5 ‘विलेन’
रोहित शर्मा
दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले वनडे मैच में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। ऐसे में दूसरे मुकाबले में उनसे रनों की उम्मीद थी। रोहित दूसरे मैच में संघर्ष करते हुए दिखे। उन्होंने 47 गेंदों पर 26 रन बनाए। अपनी पारी की आखिरी 9 गेंदों पर वे एक भी रन नहीं ले सके. जो उनके संघर्ष को बयां करता है। उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की और सेट होने के बाद आउट हो गए, जिससे भारत बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

ईशान किशन
ईशान किशन ने भारतीय टीम में वापसी के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, जैसे ही वे घरेलू परिस्थितियों से बाहर निकले हैं, रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। केएल राहुल के बीमार होने की वजह से किशन को दूसरे वनडे मैच में प्लेइंग-11 में शामिल किया गया लेकिन वे बल्ले से फेल हो गए। किशन ने 8 गेंदों पर 1 रन बनाए।

वॉशिंगटन सुंदर
वॉशिंगटन सुंदर ने पहले वनडे मैच में अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। हालांकि, दूसरे मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला। सुंदर 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने की वजह से भारत पर दबाव बढ़ गया क्योंकि उनसे पहले विराट कोहली आउट हुए थे। वे मैच के दौरान चोटिल भी हो गए, जिसकी वजह से गेंदबाजी नहीं कर सके।

गुरनूर बराड़
भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 233 रन का स्कोर बनाया था, जिसे डिफेंड करने के लिए गेंदबाजों को कसी हुई गेंदबाजी की थी। हालांकि, गुरनूर बराड़ ने रन लुटाए। उन्होंने 10 ओवरों में 67 रन खर्चे। भले ही बराड़ ने 2 विकेट हासिल किए लेकिन उनके खिलाफ इंग्लिश बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए। भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप में वे इकलौते गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 से अधिक की इकोनॉमी से रन खर्च किए।

शिवम दुबे
शिवम दुबे जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, तो भारत ने 193 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे। एक छोर पर श्रेयस अय्यर टिके हुए थे और उन्हें दूसरे छोर से किसी के साथ की जरूरत थी। दुबे भारत के लिए आखिरी बल्लेबाज थे, उसके बाद निचले क्रम की बल्लेबाजी शुरू हो रही थी। ऐसे समय में उनसे एक शानदार पारी की उम्मीद थी लेकिन स्टार ऑलराउंडर पहली गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने गेंदबाजी में एक विकेट जरूर हासिल किया लेकिन बल्लेबाजी में योगदान दिया होता, तो भारत बड़ा स्कोर बना सकता था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com