केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि किसानों के बारे में सिर्फ मोदी सरकार ने ही सोचा है। कांग्रेस ने तो केवल किसानों को गुमराह किया है। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि में 65000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यूपीए सरकार से करीब तीन गुना ज्यादा राशि मोदी सरकार ने किसानों के खातों में पहुंचाई।
साथ ही माइक्रो इरीगेशन फंड को दोगुना किया। देश में 5 कृषि हब भी बनाए जाएंगे। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में अनुराग ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए सुधारों से देश के आर्थिक महाशक्ति बनने का द्वार खुलने की बात कही। कार्यकर्ताओं से इन कार्यों को जनता के बीच ले जाने की अपील की है।
भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने व देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार ने वर्ष 1991 से भी ज्यादा सुधार किए हैं। मोदी सरकार ने बहुत क्रांतिकारी कदम उठाए, जिससे अर्थव्यवस्था को लाभ मिला।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
