घाटकोपर इलाके में रविवार देर रात कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। घटना के पीछे फेसबुक पोस्ट पर हुआ विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में सोमवार सुबह पुलिस ने चार भाजपा कार्यकताओं को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

दरअसल रविवार को मनोज दुबे ने 2019 चुनाव में कांग्रेस की वापसी और नसीम खान के जीतने की संभावनाओं को लेकर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट पर कई भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। मनोज ने भाजपा कार्यकर्ताओं से ये कमेंट हटाने के लिए कहा लेकिन विवाद बढ़ता गया और अभद्र भाषा का प्रयोग होने लगा। इसी बात को लेकर शाम को मनोज पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि फेसबुक पोस्ट के दौरान हुए विवाद में ही मनोज की हत्या हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal