करीब सप्ताह भर बाद उत्तराखंड को मौसम ने कुछ राहत दी। पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिली रही। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। इससे शीतलहर का प्रकोप भी कम हुआ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान दो से चार और न्यूनतम में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। अब आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
शनिवार को धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से बंद ज्यादातर मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। शुक्रवार देर शाम चमोली जिले में जोशीमठ-औली मार्ग पर भी आवाजाही सुचारु कर दी गई। यह सड़क बीते एक सप्ताह से बंद थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) कमजोर पड़ने से हालात कुछ बेहतर हुए हैं।
विभिन्न शहरों में तापमान
शहर———-अधि. ———-न्यून.
देहरादून——-21.6———-09.0
उत्तरकाशी—–14.6———-04.1
मसूरी———-17.3———-05.4
टिहरी———-15.5———-06.4
हरिद्वार——-22.2———-09.1
जोशीमठ——13.1———-03.6
पिथौरागढ़—–18.2———-08.4
अल्मोड़ा——-13.2———-03.4
मुक्तेश्वर——15.1———-03.5
नैनीताल——-14.8———-06.0
यूएसनगर——21.6———-09.5
चम्पावत——-13.4———-03.6
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal