मेष और कर्क राशि
मेष राशि के लोग लाइफ में प्रेक्टिकल होते हैं और कर्क राशि वाले इमोशनल। इस वजह से इन दोनों राशि के लोगों में प्रेम संबंध ज्यादा नहीं टिक पाता
कुंभ और कर्क
कुंभ राशि वाले हर मामले में एक्टिव होते हैं, इसके विपरीत कर्क राशि के लोग मूडी होते हैं। दोनों राशियों की प्राथमिकताएं भी अलग होती हैं।
सिंह और वृषभ
वृषभ राशि के लोग सिक्योर लाइफ जीना पसंद करते हैं, जबकि सिंह राशि वाले हर समय रिस्क लेने के लिए तैयार रहते हैं। इसलिए इन दोनों राशियों का मेल ज्यादा दिन नहीं रह पाता।
वृश्चिक और मेष
इन दोनों ही राशियों के लोग फ्रीडम पसंद करते हैं। किसी बंधन में बंधन इन्हें पसंद नही। इस वजह से इनमें प्रेम संबंध सफल नहीं हो पाते।
कुंभ और वृषभ
कुंभ राशि के लोग अपने विचार खुलकर सामने रखते हैं जबकि वृषभ राशि के लोग ऐसा करना पसंद नहीं करते। यही इनके बीच कलह की वजह बनता है।
मिथुन और कन्या
मिथुन राशि वाले हमेशा किसी न किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं, जबकि कन्या राशि के लोग तुरंत निर्णय लेने में विश्वास रखते हैं। इस वजह से इन राशियों में आपस में नहीं बनती।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal