शिमला से भी ठंडी ताजनगरी रही। कड़ाके की सर्दी में शनिवार को आगरा जकड़ा रहा। धूप निकलने के नाम नहीं ले रही और लोगों की कंपकंपी छूटती रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया, तापमान 6 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी तापमान में गिरावट आएगी।

शुक्रवार रात से छाया कोहरा शनिवार सुबह 11 बजे तक छंटा नहीं है। सर्द हवा चलती रही, गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा हल्का छंटा लेकिन सूरज के दर्शन फिर भी नहीं हुए।
कंपकंपी छूटती रही। गलन भरी सर्दी पड़ रही है। अधिकतम आद्र्रता 92 फीसद दर्ज की गई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 16 डिग्री दर्ज किया गया
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal