संगमनगरी इलाहाबाद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का बवाल बढ़ता ही जा रहा है। यहां पर माहौल तनावपूर्ण है, इसी बीच आज दोपहर छात्रनेताओं पर हमला किया गया। कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रनेताओं पर बम से हमला किया गया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आज दिन में छात्रनेताओं पर हमला किया गया। इस हमले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह तथा रोहित मिश्रा घायल है। इस हमले के विरोध में छात्रों ने कुलानुशासक का घेराव किया है। माहौल काफी तनावपूर्ण बना है। पुलिस ने विश्वविद्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी गेट पर कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पूर्व छात्र नेताओं सहित छात्रों पर हमला किया गया। इस हमले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के साथ रोहित मिश्रा घायल हैं। इससे यहां पर स्थिति तनावपूर्ण है। इस घटना के बाद मौके पर जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी पहुंचे तो यहां केपीयुसी गेट पर बम चले।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal