आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को इतिहास में पहली बार आयरिश टीम के खिलाफ हार मिली। इसके बाद भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने टीम इंडिया पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने सबसे अधिक तिलक वर्मा को आड़े हाथों लिया है। तिलक ने दूसरे टी20 मैच में अर्धशतक लगाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
तिलक ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और उनके इसी अप्रोच को लेकर श्रीकांत ने जमकर निशाना साधा है। श्रीकांत का कहना है कि तिलक ने सिर्फ अपने लिए बल्लेबाजी की। वे बस एक और दो रन लेते रहे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने शिवम दुबे और अक्षर पटेल को भी जमकर फटकार लगाई है। उन दोनों पर भी धीमी बल्लेबाजी करने का आरोप लगाया है। भारत को 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है और उससे पहले तिलक को श्रीकांत ने फटकार लगाई है।
तिलक वर्मा पर भड़के क्रिस श्रीकांत
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, “भारत ने मध्य के ओवरों में जिस तरह से खेला, उस तरह से आप नहीं खेल सकते। खासकर तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल। इन सभी लोगों के स्ट्राइक रेट बहुत ही खराब थे। आप पहले पारी को बनाते हैं और फिर मिडिल फेज में अटैक करते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मिडिल ओवरों में आप पीछे हो जाते हैं। भारत यहीं पर मैच हारा। तिलक वर्मा सिर्फ अपने लिए खेल रहे हैं और एक-दो रन ले रहे थे। अक्षर भी यही कर रहे थे।”
श्रीकांत यहीं नहीं रुके, उन्होंने तिलक पर जमकर निशाना साधा। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, “तिलक वर्मा खेल को अंत तक ले जाना चाहते थे और हीरो बनना चाहते थे। वे सोच रहे थे कि अंत में हम जीत जाएंगे और जर्सी निकालकर जश्न मनाएंगे। इस लक्ष्य को कुछ ओवर पहले हासिल करना चाहिए था न कि खेल को अंत तक ले जाना चाहिए था।”
भारत को करीबी मुकाबले में मिली थी हार
आयरलैंड के खिलाफ दूसरा काफी करीबी रहा। टीम इंडिया मात्र एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया था लेकिन उनकी पारी काफी धीमी थी। तिलक ने 46 गेंदों पर 55 रन बनाए। 45 गेंदों पर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था और अगली ही गेंद पर आउट हो गए थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal