आज दुनियाभर में क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा: मेर्री क्रिसमस

दुनियाभर में क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। देश के भी तमाम चर्च खूबसूरत झालरों की रोशनी से नहाए हुए हैं। कल शाम से चर्चों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है।

रात के 10 बजे से यहां लोग एकत्र होने लगे थे। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा, कर्नाटक, और महाराष्ट्र समेत देश के तमाम चर्च सजे हुए हैं।

दिल्ली के सबसे बड़े गोल डाकखाना स्थित पवित्र हृदय चर्च में लाखों श्रद्धालु प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाने के लिए पहुंचे। इसमें प्रवेश करते ही बाएं हाथ पर स्थित मां मरियम की ग्रोटी (प्राकट्य का दृश्य) पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कैंडल जलाईं और हाथ जोड़कर प्रार्थना की।

इसके बाद लोग रात 11 बजे से शुरू होने वाली कैरेल्स (प्रार्थना गीत) में हिस्सा लेने के लिए जुटे। बुधवार को दिनभर क्रिसमस का जश्न और प्रार्थना कार्यक्रम चलेंगे।

मुंबई में सेंट माइकल चर्च में भी रात में काफी तादाद में लोग पहुंचे। वहीं, रात के साथ-साथ कड़ाके की ठंड भी बढ़ी, लेकिन दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल के मैदान में टेंट में बने प्रार्थना स्थल पर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

यहां लगभग दो लाख लोगों ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव गीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नॉर्थ एवेन्यू चर्च में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। बुधवार को दिनभर क्रिसमस का जश्न और प्रार्थना कार्यक्रम चलेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com