श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई में उनके करीबी इंतजार कर रहे हैं। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवनहंस मुक्तिधाम में किया जाएगा। पहले कहा जा रहा था कि दुबई में हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ लेकिन बाद में आई फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई। हम आपको बता रहे हैं कि शनिवार रात से लेकर अभी तक का घटनाक्रम क्या-क्या हुआ है।
1. शनिवार रात 12 बजे से व्हाट्सएप ग्रुप पर श्रीदेवी की मौत की खबर आने लगी। पहले सभी को यह लगा कि यह खबर अफवाह है।
2. शनिवार रात सवा 1 बजे अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ना जानें क्यूं मुझे घबराहट हो रही है।
3. रात 3 बजे संजय कपूर ने श्रीदेवी की मौत की पुष्टि की और मीडिया को जानकारी दी।
4. रविवार सुबह रिपोर्ट आई कि श्रीदेवी का शव दोपहर 2 बजे तक मुंबई पहुंचेगा।
5. रविवार दोपहर 2 बजे खबर आई कि शाम 7 बजे तक श्रीदेवी का शव मुंबई पहुंचेगा।
6. रविवार दोपहर में ही यह खबर आई की चार्टर्ड प्लेन से 8 बजे तक पार्थिव शरीर आएगा।
7. रविवार दोपहर तीन बजे की रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत बाथरूम में गिरने से हुई है।
8. रविवार शाम 7 बजे खबर आई कि अंतिम संस्कार अब सोमवार 12 बजे होगा।
9. सोमवार सुबह खबर आई कि दोपहर 2 बजे तक चार्टर्ड प्लेन से शव मुंबई पहुंचेगा।
10. सोमवार को दोपहर 12 बजे तक खबर आई कि फॉरेंसिंक डिपार्टमेंट ने ब्लड रिपोर्ट दुबई पुलिस को नहीं सौंपी है।
11. सोमवार को दोपहर 1 बजे खबर आई कि शाम 7 बजे तक पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच जाएगा।
12. शाम 4.30 बजे तक फॉरेंसिंग रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बाथटब में डूबने से मौत हुई है। श्रीदेवी के बॉडी में शराब की मात्रा पाई गई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal