आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन की ओर से क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं वे एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक 2 दिसंबर 2025 तक एक्टिव रहेगा।

कब होगी परीक्षा
आईबीपीएस की ओर से क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर एवं 2 दिसंबर 2025 को करवाया जाना प्रस्तावित है। उम्मीदवार जब भी केंद्र पर जाएं तो अपना एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेस
आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

15 हजार से अधिक पदों पर हो रही भर्ती
आपको बता दें कि रिवाइज्ड नोटिफिकेशन के अनुसार अब इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों में अब कुल 15684 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्य के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

अंडमान एवं निकोबार: 16 पद
आंध्र प्रदेश: 462 पद
अरुणाचल प्रदेश: 41 पद
असम: 397 पद
बिहार: 760 पद
चंडीगढ़: 15 पद
छत्तीसगढ़: 314 पद
दादरा और नगर हवेली और दमन दीव: 44 पद
दिल्ली: 279 पद
गोवा: 104 पद
गुजरात: 1109 पद
हरियाणा: 188 पद
हिमाचल प्रदेश: 134 पद
जम्मू एवं कश्मीर: 76 पद
झारखंड: 268 पद
कर्नाटक: 1386 पद
केरल: 354 पद
लद्दाख: 08 पद
लक्षद्वीप: 07 पद
मध्य प्रदेश: 958 पद
महाराष्ट्र: 1634 पद
मणिपुर: 48 पद
मेघालय: 17 पद
मिजोरम: 29 पद
नागालैंड: 34 पद
ओडिशा: 572 पद
पुडुचेरी: 26 पद
पंजाब: 383 पद
राजस्थान: 408 पद
सिक्किम: 25 पद
तमिलनाडु: 1217 पद
तेलंगाना: 362 पद
त्रिपुरा: 56 पद
उत्तर प्रदेश: 2781 पद
उत्तराखंड: 103 पद
पश्चिम बंगाल: 1086 पद

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com