अभिषेक शर्मा बने ‘छक्कों’ के बादशाह, रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 113 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। अभिषेक अब फुल मेंबर देशों में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने 38 गेंदों में 113 रन ठोक दिए। इस पारी में उनके बल्ले से 11 छक्के आए। इसी के साथ उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

अभिषेक ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

अभिषेक के अब तक इस साल 85 छक्के हो गए हैं। उन्होंन रोहित को पीछे छोड़ा है। रोहित ने साल 2023 में 80 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। मगर अब अभिषेक इस मामले में नंबर-1 हो गए हैं। अभिषेक की दमदार पारी की वजह से भारत ने तीसरे टी20 में 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 13.2 में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक की जोड़ी ने सिर्फ पावरप्ले में ही 118 रन ठोक दिए। सूर्यवंशी 18 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यवंशी और अभिषेक के बीच कुल 133 रनों की साझेदारी हुई। सूर्यवंशी और अभिषेक के बेहतरीन पारियों की वजह से भारत ने मैच के साथ-साथ सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया।

भारत का सीरीज पर कब्जा

भारतीय टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला चार विकेट से जीता था। भारत ने 226 रनों के लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल किया था। इसके बाद दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ। मगर एक गेंद रहते भारत ने तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतक की वजह से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत ने अब मंगलवार को वेलिंग्टन में एकतरफा जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली है अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडेन पार्क में होगा।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com