अजिंक्य रहाणे के लिए रोहित शर्मा ने खोल दिया दिल

लंबे समय से सेलेक्टर्स द्वारा नजरअंदाज किए जा रहे दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनको इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत से शानदार करियर के लिए बधाइयां मिल रही हैं। लंबे समय तक रहाणे के साथ खेलने वाले रोहित शर्मा ने बताया है कि वह दूसरों से अलग क्यों थे?

रहाणे भारत के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने कई बार टीम इंडिया की कप्तानी भी की है। साल 2020-21 में जब विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वापस भारत आ गए थे तो रहाणे ने ही टीम की कप्तानी की थी और वापसी कराते हुए सीरीज जिताई थी।

हिटमैन का भावुक पोस्ट

रोहित भी उस टीम का हिस्सा थे। दोनों मुंबई से खेले हैं और एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। रहाणे के रिटायरमेंट पर रोहित ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “हमने कई सालों तक ड्रेसिंग रूम शेयर किया और इसलिए मैं जानता हूं कि आपने जो हासिल किया है उसे पाने में कितनी मेहनत लगती है। आपका दृढसंकल्प और पेशेवर रवैया आपको दूसरों से अलग बनाता है। एक शानदार करियर के लिए बधाई। शुभकामनाएं।”

रहाणे ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया। वह साल 2023 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी टीम में वापसी नहीं हो पा रही थी। आखिरकार उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया।

ऐसा रहा करियर

रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले और 38.46 की औसत से 5077 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 शतक और 26 अर्धशतक निकले। वहीं वनडे में उन्होंने 90 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन शतकों, 24 अर्धशतकों की मदद से 2962 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 35.26 रहा। 20 टी20 मैचों में भी वह भारत का हिस्सा रहे और 375 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com