हस्तमैथुन एक ऐसा कम है जिसका कोई सही समय नहीं होता है लेकिन जब महिला हस्तमैथुन की बात आती है तो इसकी कुछ सीमायें हो सकती है जैसे की गर्भावस्था में हस्तमैथुन करना सही है या नहीं जब आप अपनी पहली गर्भावस्था में होती है तो उस दौरान, आप बहुत कुछ सीख रही होतीं हैं कि क्या आपके लिए सुरक्षित है और क्या नहीं है। गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन जैसे कुछ विषयों को वर्जित माना जा सकता है। कुछ महिलाओं को यह आशंका हो सकती है कि गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन सुरक्षित है या नहीं, और इससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को कोई खतरा तो नहीं है।
इसका उत्तर सरल है: हस्तमैथुन एक प्राकृतिक, सामान्य कार्य है। जब तक आपकी गर्भावस्था उच्च जोखिम पर नहीं होती है, तब तक आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन ठीक होता है। यहाँ आपको मिलेगी गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन की पूरी जानकारी
एक गर्भवती महिला की अभी भी एक यौन इक्षा होती है। यहाँ तक की कई महिलाएं पाती हैं कि उनकी कामेच्छा वास्तव में गर्भावस्था के दौरान काफी बढ़ जाती है। यह सभी बदलाव हार्मोनल परिवर्तनों के कारण होते है! आपके शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजेन होर्मोन (progesterone and estrogen )की वृद्धि के कारण आपकी यौन इक्षा भी बढ़ सकती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal