Zomato को चुनौती देने की तैयारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 30 Jul 2019 08:49:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Zomato को चुनौती देने की तैयारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Amazon, फूड डिलीवरी ऐप कर सकता है लॉन्च, Swiggy, Zomato को चुनौती देने की तैयारी https://livehalchal.com/amazon-%e0%a4%ab%e0%a5%82%e0%a4%a1-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%90%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88/260326 Tue, 30 Jul 2019 08:49:04 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=260326 इंडिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट एमेजन बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. एमजेन इस साल के अंत तक फूड डिलीवरी के बिजनेस में हाथ आजमा सकता है. एमेजन का यह कदम जोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप्स के लिए मुश्किल चुनौती लेकर आ सकता है. एमजेन फूड डिलीवरी सर्विस लॉन्च करने के …]]>

इंडिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट एमेजन बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. एमजेन इस साल के अंत तक फूड डिलीवरी के बिजनेस में हाथ आजमा सकता है. एमेजन का यह कदम जोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप्स के लिए मुश्किल चुनौती लेकर आ सकता है.

एमजेन फूड डिलीवरी सर्विस लॉन्च करने के लिए लोकल पार्टनर के साथ काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने नए बिजनेस के लिए नारायण मूर्ति के साथ करार किया है. इतना ही नहीं कंपनी ने नए बिजनेस के लिए स्टॉफ की हायरिंग करना भी शुरू कर दिया है. हालांकि एमेजन की ओर से अभी तक इस प्लान पर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

बढ़ा है फूड डिलीवरी का व्यापार

एमेजन का इरादा अक्टूबर से पहले फूड डिलीवरी सर्विस को शुरू करने का है. एमेजन का मानना है कि अगर वह ऐसा करने में सफल रहता है तो उसे त्योहारों के सीजन में फायदा हो सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में फूड डिलीवरी का बिजनेस काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. साल 2018 में फूड डिलीवरी में 176 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

इस समय भारत में स्विगी और जोमैटो दो सबसे बड़े फूड डिलीवरी ऐप्स हैं. अमेरिका की एक ओर बड़ी कंपनी ऊबर ने भी 2017 के अंत में फूड डिलीवरी के बिजनेस में कदम रखा था. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एमेजन ऊबर ईट्स को खरीदने की तैयारी में भी है. हालांकि ऊबर की ओर से इस बात पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है.

Ola ने भी फूड पांडा के साथ मिलकर फूड डिलीवरी के बिजनेस में हाथ आजमाया है. Ola को कुछ जगहों पर कुछ खास कामयाबी नहीं मिल पाई है.

]]>