Youtube – Live Halchal

लत पर लगाम: YouTube होम स्क्रीन से हट जाएंगे Shorts
YouTube यूजर्स अब अपनी होम स्क्रीन से Shorts को पूरी तरह से हटा सकते हैं। ये फीचर Shorts टाइमर के एक अपडेट के हिस्से के तौर पर आया है, जो यूजर्स को इस बात पर कंट्रोल देता है कि वे Shorts स्क्रॉल करने में कितना समय बिताते हैं। टाइमर में अब टाइम लिमिट को जीरो पर सेट करने का ऑप्शन है, जिससे Shorts होम स्क्रीन से हट जाते हैं। ये कदम एक अमेरिकी जूरी द्वारा YouTube पर जुर्माना लगाए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। जूरी ने पाया था कि इस प्लेटफॉर्म को जान-बूझकर इस तरह से डिजाइन किया गया था कि ये बच्चों के लिए लत लगाने वाला और हानिकारक हो।

Shorts पर टाइम लिमिट सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में आई थी। इसने यूजर्स को एक कस्टमाइजेबल डेली लिमिट तय करने की अनुमति दी थी, जो ये त करती थी कि वे Shorts फीड को कितनी देर तक स्क्रॉल कर सकते हैं। पहले सबसे कम ऑप्शन 15 मिनट का था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर जीरो कर दिया गया है। एक बार जब कोई यूजर सेट लिमिट तक पहुंच जाता है, तो Shorts टैब पर कोई वीडियो दिखाई नहीं देता है और एक नोटिफिकेशन दिखाई देता है कि वे ‘अपनी Shorts फीड लिमिट तक पहुंच गए हैं।’ ये फीचर यूजर द्वारा सेट लिमिट तक पहुंचने के बाद होम स्क्रीन से Shorts टैब को भी हटा देता है। पहले, ये नोटिफिकेशन हटाया जा सकता था।

Instagram और TikTok, दोनों ही स्क्रीन टाइम की लिमिट तय करने का एक जैसा ऑप्शनल फीचर देते हैं। हालांकि, TikTok ही एकमात्र ऐसी सर्विस है जो इस फीचर को वेब यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराती है। YouTube के वेब वर्जन पर ये फीचर अभी भी उपलब्ध नहीं है।

इस फीचर को कैसे ऑन करें?

अगर आप अपनी फीड से YouTube Shorts को हटाना चाहते हैं या कोई लिमिट सेट करना चाहते हैं, तो आप YouTube एप में सेटिंग्स में जाकर, ‘Time management’ सेलेक्ट कर, फिर Shorts फीड लिमिट को ऑन करके और उसके लिए एक टाइम सेलेक्ट कर, ऐसा कर सकते हैं।

सोशल मीडिया की लत से जुड़े मुकदमे में YouTube पर जुर्माना

ये फीचर लॉस एंजिल्स में एक जूरी द्वारा Meta और YouTube को एक मामले में दोषी पाए जाने के कुछ हफ्तों बाद पेश किया गया है। इस मामले में आरोप लगाया गया था कि इन प्लेटफॉर्म को जान-बूझकर इस तरह से डिजाइन किया गया था कि वे बच्चों को लत लगा सकें और उन्हें नुकसान पहुंचा सकें।

पिटीशनर ने Meta के Instagram, ByteDance के TikTok और Google के YouTube के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। पिटीशनर ने दावा किया था कि इन प्लेटफॉर्म पर मौजूद लत लगाने वाले फीचर्स के कारण उन्हें नुकसान पहुंचा था। मुकदमा शुरू होने से पहले ही TikTok और Snap ने समझौता कर लिया था।

मुक़दमे के दौरान, पिटीशनर ने बताया कि उसने क्रमशः आठ और नौ साल की उम्र में YouTube और Instagram पर अपने अकाउंट बनाए थे। उसने गवाही दी कि जल्द ही वह अपना ज्यादातर समय Instagram पर बिताने लगी थी। उसके वकील ने तर्क दिया कि ‘इनफिनिट स्क्रॉल’ जैसे डिजाइन ऑप्शन्स का उद्देश्य यूजर्स को इन एप्स से जोड़े रखना था।

टाइम लिमिट तय करने और होम स्क्रीन से ‘Shorts’ टैब हटाने के जरिए, YouTube यूजर्स को खुद को सुरक्षित रखने का एक ऑप्शन दे रहा है। खासकर तब, जब उन्हें लगे कि वे इस प्लेटफॉर्म पर बहुत ज्यादा समय बिता रहे हैं।

15 जुलाई से बदल जाएंगे YouTube के नियम, अब चलेगा सिर्फ ओरिजिनल कंटेंट!
क्या आप भी YouTube पर AI से वीडियो बनाकर पैसे कमा रहे हैं या ऐसा करने की सोच रहे हैं? तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, YouTube अपने मॉनेटाइजेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह नया बदलाव 15 जुलाई से लागू होने वाला है। इस बदलाव के साथ, कंपनी ओरिजिनल और हाई वैल्यू कंटेंट को ही बढ़ावा देगी।

पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि काफी लोग AI से Video बनाकर अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं, जिससे ओरिजिनल कंटेंट क्रिएटर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए अब कंपनी अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बदलाव करने जा रही है।

क्या है नया बदलाव?
यूट्यूब अब ऐसे चैनल्स पर सख्ती करने वाला है जो एक ही वीडियो को बार-बार अपलोड करते हैं। कुछ चैनल्स तो सिर्फ व्यूज और ऐड रेवेन्यू के लिए दिन में दर्जनों वीडियो पोस्ट करते हैं। जबकि कुछ बिना किसी ह्यूमन एफर्ट और वैल्यू के पूरी तरह से AI जनरेटेड कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अब नए नियमों के बाद इन गतिविधियों को स्पैम और आर्टिफीसियल एक्टिविटी माना जाएगा और ऐसा करने वाले चैनल्स को डिमोनेटाइज कर दिया जाएगा।

क्यों किया गया नियमों में बदलाव?
दरअसल, पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि लोग YouTube पर रोजाना AI का इस्तेमाल करके दर्जनों वीडियो पोस्ट कर रहे हैं और ये पूरी तरह से AI द्वारा तैयार किए जाते हैं, यहां तक कि इनमें इस्तेमाल हुई आवाज, स्क्रिप्ट और विज़ुअल का काम भी AI ही करता है।

ये वीडियो देखने में भले ही असली लगें, लेकिन ये पूरी तरह से AI द्वारा तैयार किए गए होते हैं। इसी के चलते अब कंपनी यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने और इन AI जनरेटेड वीडियो से बचने के लिए ये नई पॉलिसी लेकर आई है।

क्या सभी चैनल्स पर पड़ेगा असर?
यूट्यूब ने साफ तौर पर कहा है कि जो क्रिएटर्स खुद कंटेंट बनाते हैं, अपनी स्क्रिप्ट, आवाज और रिसर्च बेस्ड वीडियो तैयार करते हैं और दर्शकों को हाई वैल्यू कंटेंट दे रहे हैं, उनके लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। वो पहले की तरह ही मोनेटाइजेशन का लाभ उठा सकते हैं।

चलाते हैं YouTube चैनल, तो भूलकर भी न करें ये 11 गलतियां
YouTube चैनल के जरिए आजकल क्रिएटर्स लाखों में कमाई कर रहे हैं। यूट्यूब पर आज की तारीख में हर एक सब्जेक्ट के लिए प्रोफेशनल चैनल मौजूद हैं। नेता-अभिनेता भी YouTube पॉडकॉस्ट में काफी दिलचस्पी लेते हैं। लेकिन बतौर क्रिएटर अगर आप कुछ गलतियां करेंगे। तो इसका चैनल पर होगा और कमाई पर भी। ऐसे में हम यहां इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

YouTube चैनल्स के जरिए आजकल क्रिएटर्स बड़ी कमाई कर रहे हैं। काफी सारे लोग अपनी नौकरी छोड़ कर YouTube चैनल चलाने लगे हैं। लेकिन, एक क्रिएटर के तौर पर ये बहुत जरूरी होता है कि आपका चैनल हर मायने में बेहतर हो। तभी कमाई अच्छे से संभव हो पाती है। ऐसे में हम यहां आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बतौर पर क्रिएटर्स आपको करने से बचना होगा। आइए जानते हैं।

SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन) को इग्नोर करना
टाइटल, डिस्क्रिप्शन और टैग्स में उचित कीवर्ड्स का इस्तेमाल नहीं करना।
ट्रेंडिंग या रिलेवेंट टॉपिक्स पर रिसर्च नहीं करना।
अस्पष्ट या क्लिकबैट टाइटल लिखना जो कंटेंट से मेल नहीं खाते।

खराब कंटेंट क्वालिटी
लो-क्वालिटी ऑडियो और वीडियो व्यूअर्स को दूर भगा सकते हैं।
खराब एडिटिंग, वीडियो को बहुत लंबा या बोरिंग बनाना।
पहले 10 सेकंड में व्यूअर्स को एंगेज नहीं करना।

सही अपलोड शेड्यूल न होना
रैंडमली या बहुत कम अपलोड करने से ऑडियंस एंगेजमेंट कम हो जाता है।
कंसिस्टेंसी बनाए रखने के लिए कंटेंट कैलेंडर का इस्तेमाल नहीं करना।

ऑडियंस एंगेजमेंट को इग्नोर करना
कमेंट्स का जवाब नहीं देना या व्यूअर्स के साथ इंटरैक्ट नहीं करना।
लाइक, कमेंट और सब्सक्रिप्शन के लिए नहीं कहना।
फैंस को एंगेज करने के लिए कम्युनिटी पोस्ट्स या पोल्स नहीं बनाना।

वीडियो को विज्ञापनों से ओवरलोड करना
बहुत ज्यादा मिड-रोल ads व्यूअर्स को परेशान कर सकते हैं और ड्रॉप-ऑफ का कारण बन सकते हैं।
केवल ऐडसेंस पर निर्भर रहना और दूसरे इनकम सोर्सेज (स्पोंसरशिप, मेंबरशिप, आदि) को इग्नोर करना।

खराब थंबनेल और टाइटल डिजाइन
एक नीरस या भ्रामक थंबनेल क्लिक-थ्रू रेट को कम करता है।
बहुत ज्यादा जेनेरिक टाइटल क्लिक्स को अट्रैक्ट नहीं करते हैं।

मल्टीपल इनकम स्ट्रीम्स का फायदा नहीं उठाना
इनकम के अलग-अलग सोर्सेज के बजाय केवल YouTube ऐडसेंस पर निर्भर रहना।
ब्रांड स्पोंसरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग, मेंबरशिप या मर्चेंडाइज बेचने को इग्नोर करना।

YouTube पॉलिसीज का उल्लंघन करना
बिना परमिशन कॉपीराइटेड म्यूजिक या फुटेज का इस्तेमाल करना।
कम्युनिटी गाइडलाइन स्ट्राइक के कारण डीमोनेटाइज होना।
विवादास्पद या गलत कंटेंट पोस्ट करना जो विज्ञापनों को लिमिट करता है।

वीडियो को ठीक से प्रमोट नहीं करना
सोशल मीडिया या रिलेवेंट फ़ोरम पर वीडियो शेयर नहीं करना।
YouTube के खुद के टूल्स जैसे शॉर्ट्स और कम्युनिटी पोस्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना।
दूसरे क्रिएटर्स के साथ कोलैबोरेशन को इग्नोर करना।

एनालिटिक्स को नहीं समझना
वॉच टाइम, ऑडियंस रिटेंशन और क्लिक-थ्रू रेट जैसे मेट्रिक्स को इग्नोर करना।
ऑडियंस जिस पर रिप्लाई करता है, उसके आधार पर एक्सपेरिमेंट नहीं करना।

बहुत जल्दी हार मान लेना
जल्दी सफलता की उम्मीद करना और मोटिवेशन खो देना।
फीडबैक और एनालिटिक्स के आधार पर सुधार नहीं करना।

एक YouTube चैनल को आर्थिक रूप से सफल होने के लिए रणनीति, धैर्य और निरंतरता की जरूरत होती है। ऐसे में आप चाहे प्रोफेशनल हों या नए क्रिएटर हों। ऊपर बताई गई गलतियों को कभी न करें।

बिना पैसा खर्च किए मिलेगा YouTube प्रीमियम का मजा
दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब है। मूवीज देखनी हो या फिर बात वेब सीरीज देखने की हो। सब कुछ यहीं मिल जाता है, लेकिन Adds के साथ। अगर विज्ञापन फ्री कंटेंट देखना हो तो इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है, जो बहुत लोगों को खर्चीला लगता है।

हालांकि एक ऐसा तरीका है, जिसके जरिये आप एड-फ्री कंटेंट (YouTube Premium) बिना एक रुपये खर्च किए पा सकते हैं। जी हां, आपको यूट्यूब प्रीमियम के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा और फ्री में यूट्यूब प्रीमियम (YouTube Premium) का मजा उठा पाएंगे।

करें इस ब्राउजर का इस्तेमाल

आप अपने स्मार्टफोन में ब्रेव इन्कॉग्निटो ब्राउजर को डाउनलोड कर सकते हैं। ब्रेव (Brave Private Web Browser, VPN) एआई के साथ एडब्लॉक वीपीएन है। ब्रेव ब्राउजर पूरी तरह से सिक्योर है। आप टेंशन फ्री इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको नीचे बताएंगे कि ब्रेव ब्राउजर कैसे काम करता है।

Brave Private Web ब्राउजर काम की चीज

आप Brave Private Web Browser के ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप के डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करें।

अब आप क्रोम ब्राउजर की जगह इसका इस्तेमाल करें।

Brave Private Web Browser के सर्च पर जाकर YouTube लिखें।

इसके बाद YouTube के होम पेज पर जाकर आप बिना किसी भी एड के वीडियो का मजा ले सकते हैं।

अगर आप इस वेब ब्राउजर को डिफॉल्ट ब्राउजर नहीं बनाना चाहते हैं को आपको ऐप के मेन्यू में जाकर Add To Home Screen पर टैप करें। इसके बाद यह ऐप यूट्यूब पर एड फ्री एक्सपीरियंस देने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

एड ब्लॉकर ऐप से बनेगा काम

गूगल प्ले स्टोर पर कई एड ब्लॉकर ऐप मौजूद हैं, जिन्हें कुछ परमिशन देनी होती हैं। ऐसा करने के बाद काफी हद तक एड ब्लॉक हो जाते हैं। एड ब्लॉक करने के लिए Adaway ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। Adblock Plus भी ऐसा ही ऐप है, जो बिना खर्च के आपको विज्ञापन फ्री अनुभव दे सकता है। Adguard ऐप भी आपके काम आ सकता है। इस ऐप को एक्सेस करना बहुत आसान है और इसका यूजर इंटरफेस भी सरल है।

500 सब्सक्राइबर के साथ भी कमा सकते हैं YouTube से पैसा!
YouTube चैनल क्रिएट करने के बाद कमाई के लिए यूट्यूब की पॉलिसी का ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है। यूट्यूब से कमाई के लिए कंपनी का कहना है कि एक चैनल क्रिएटर अपने ऑरिजनल और ऑथेंटिक कंटेंट को ही पेश करे। अगर क्रिएटर कहीं ओर से भी कंटेंट इस्तेमाल कर रहे हैं तो जरूरी है कि इसे चैनल पर अपलोड करने से पहले पूरी तरह से अलग बनाया जाए।

यूट्यूब आज के समय में कमाई का एक लोकप्रिय जरिया है। YouTube Partner Program को एक्सेप्ट करने पर मॉनेटाइजेशन के कुछ फीचर का ध्यान रखने के साथ 500 सब्सक्राइबर्स होने पर भी चैनल से कमाई की जा सकती है। कम सब्सक्राइबर्स के साथ सुपर चैट, स्टीकर्स, थैंक्स से कमाई शुरू कर सकते हैं।

वहीं, ऐड रिवेन्यू के लिए आपके चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर्स होना जरूरी है। इसी के साथ चैनल क्रिएट करने के बाद कमाई के लिए यूट्यूब की पॉलिसी का ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है। यूट्यूब से कमाई के लिए कंपनी की शर्त होती है कि एक चैनल क्रिएटर अपने ऑरिजनल और ऑथेंटिक कंटेंट को ही पेश करे। इसके अलावा, अगर क्रिएटर कहीं ओर से भी कंटेंट इस्तेमाल कर रहे हैं तो जरूरी है कि इसे चैनल पर अपलोड करने से पहले पूरी तरह से अलग और नया बनाया जाए।

डुप्लीकेट कंटेंट से नहीं होती कमाई
यूट्यूब की ओर से साफ कहा जाता है कि प्लेटफॉर्म पर डुप्लीकेट और रिपीट कंटेट के जरिए कमाई नहीं की जा सकेगी। चैनल क्रिएटर के वीडियो ऐसे होने चाहिए जो व्यूअर्स को एंटरटेन या एजुकेट करने के उद्देश्य से बनाए गए हों। यूट्यूब चैनल कमाई करे इसके लिए कंपनी की ओर से चैनल को रिव्यू किया जाता है।

कमाई के लिए चैनल का किया जाता है रिव्यू
इस बारे में जानकारी देते हुए यूट्यूब की ओर कहा जाता है कि कंपनी की पॉलिसी के तहत चैनल के कंटेंट की जांच की जाती है। क्योंकि किसी भी चैनल के सभी वीडियो को चेक किया जाना कुछ मुश्किल काम है, इसलिए रिव्यू के लिए चैनल की कुछ मेन बातों को ध्यान में रखा जाता है-

रिव्यू के लिए आपके चैनल की मेन थीम को चेक किया जाता है।
रिव्यू प्रॉसेस में चैनल के सबसे ज्यादा व्यू वीडियो को देखा जाता है।
इस प्रॉसेस के लिए चैनल का सबसे नया वीडियो भी जांचा जाता है।
चैनल कंटेंट को लेकर वॉच टाइम का सबसे बड़ा हिस्सा चेक किया जाएगा।
वीडियो के मेटाडेटा यानी टाइटल, थमनेल, डिस्क्रिप्शन को चेक किया जाएगा।
रिव्यू के लिए आपके चैनल का About सेक्शन भी जांचा जाता है।

कंपनी रिव्यू प्रॉसेस के दौरान चैनल से जुड़े कुछ दूसरे फैक्टर्स की भी जांच कर सकती है।